पूरनपुर। मनरेगा मेें कार्य न होने के बावजूद भुगतान का मामला प्रकाश में आने पर परियोजना निदेशक ने दो ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर अभिलेखों समेत तलब किया गया। इसके अलावा मल्टी सेक्टोरेल डेवलपमेंट योजना के तहत आवास निर्माण पूरा न कराने और शौचालय निर्माण अधूरा होने पर तीन ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है। मजदूरों को मजदूरी भुगतान न होने और रोजगार सेवक की नियुक्ति में लापरवाही पर एक पंचायत सचिव का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
मनरेगा में भुगतान और मनमाने ढंग से एमआईएस फीडिंग कराने तथा कार्य न होने के बावजूद भुगतान करने के आरोप पर परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत सचिव हरीश भारती, राजीव सक्सेना को नोटिस जारी कर अभिलेखों समेत तलब किया है। इसके अलावा मल्टी सेक्टोरल डेवलपमेंट योजना के तहत गुलाबटांडा मेें निर्मित आवासों को एक सप्ताह मेें पूरा न कराने पर ग्राम पंचायत सचिव वीरपाल का, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज मेें आवास पूरा न कराने पर ग्राम पंचायत सचिव पंकज शर्मा का, सिकराना में शौचालय निर्माण की कमियोें को पूरा न करने और सूचना न देने पर ग्राम विकास अधिकारी लाल बहादुर मौर्य को नोटिस जारी किया गया है। मोरनियां गांधीनगर में मजदूरों की मजदूरी के भुगतान में लापरवाही करने और लापरवाही के चलते रोजगार सेवक की नियुक्ति न हो पाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी राजा तोमर का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।