फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय और फार्मेसिस्ट के भरोसे पीएचसी

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गभिया सहराई फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वाय के सहारे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की नियुक्ति न होने से इलाज लिए ग्रामीणों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। डॉक्टर की तैनाती न होने से लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तराई क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटा इलाका गभिया सइराई जहां लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने को करोड़ों रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया था। स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य भवन के अलावा एक मेडिकल ऑफीसर , दो चतुर्थ श्रेणी कर्मी और तृतीय श्रेणी के कर्मियों के लिए आवास बनाए गए थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तो नए भवन में चल रहा है मगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मात्र एक फार्मेसिस्ट मनोज कुमार गोस्वामी और एक वार्ड ब्वाय सोनू कुमार तैनात है। दोनों कर्मचारी खटीमा में रहते हैं और वहां से रोज अप - डाउन करते है। कभी - कभी नहीं भी आते हैं। चिकित्सक न होने से मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। गभिया सहित पूरे क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर अस्पताल में एक मेडिकल ऑफीसर की तैनाती कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें