पीलीभीत। सुबह को बीस से पच्चीस मिनट में इस मार्ग से 2700 से अधिक स्कूली बच्चे और 500 के आसपास अभिभावक व राहगीर गुजरते हैं। करीब दो माह से निर्माणाधीन यह सड़क इन सब लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं।
पशु चिकित्सालय के बराबर से बेनहर पब्लिक स्कूल की ओर जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर है। जगह जगह गहरे गड्ढे हैं। इस सड़क का निर्माण आरईएस करवा रहा है। सड़क को ऊंचा उठाने के लिए एक साइड में ईटों की पटरी बनाई गई है। यह पटरी अभी पूरी नहीं बनी है। पटरी बनवाने के लिए हुई खुदाई का मलबा बिखरा हुआ है। दूसरी साइड में भी निर्माण शुरू करवाया गया, वह भी अधूरा है। उसका मलबा भी सड़क पर बिखरा है। पटरियां अभी पूरी तरह बनी भी नहीं हैं और सड़क पर जगह जगह बजरी गिरा दी गई। इस हालत में सड़क पर निकलना, लान जोखिम में डालने जैसा है। सुबह को यहां से होकर स्कूल आने वाले 2700 से अधिक बच्चे, 500 के आसपास अभिभावक और राहगीर 20 से 25 मिनट में गुजरते हैं। उस समय जाम भी लगता है और लोग गिर कर चाटिल भी हो रहे हैं। कई बार लोगों ने इस निमार्णाधीन मार्ग को शीघ्र पूरा करने की ठेकेदार से गुजारिश की, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इस परेशानी से निजात न मिलने पर लोगों में पनपने लगा है।
इंसेट
15 मई तक पूरा हो होगा निर्माण
किसी कारण वश निर्माण कार्य में विलंब हो गया। इस रोड का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए जेई और ठेकदार को आज ही निर्देश जारी किए जाएंगे। 15 मई तक हर हाल में सड़क निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा।
प्रदीप कुमार गुप्ता
अधिशासी अभियंता, आरईएस