फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर पिता से बिछड़ा बालक

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर की रामगर कॉलोनी निवासी आठ वर्षीय सुदेव रेलवे स्टेशन पर अपने पिता से बिछुड़ गया। तीन घंटे बाद स्टेशन पहुंची मां को जीआरपी पुलिस ने बच्चे को सौंप दिया।
विज्ञापन

रामगर कॉलोनी निवासी पप्पू शर्मा बीसलपुर में काम करता है। वह रोज ट्रेन से आता-जाता है। बच्चे की मां पुष्पा देवी ने बताया कि पति रविवार की सुबह बीसलपुर जाने के लिए निकले तो आठ वर्षीय बेटा सुदेव भी उनके पीछे चल दिया और स्टेशन पहुंच गया। पप्पू को बेटे के पीछे आने की जानकारी नहीं थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन पर सुदेव पिता से बिछड़ गया। थोड़ी देर तक पिता के दिखाई न पड़ने पर वह फफक -फफक कर रो पड़ा। इससे वहां भीड़ लग गई। कुछ लोग बच्चे को लेकर जीआरपी थाना पहुंचे। पुलिस ने रेलवे पर लाउडस्पीकर के जरिए खोए बच्चे की संबंध में जानकारी प्रसारित की। इधर सुदेव के काफी देर तक घर न पहुंचने पर चिंतित परिजन उसे खोजने निकल पड़े। जानकारी पर वह बच्चे की मां पुष्पा देवी रेलवे स्टेशन पहुंची जहां एसओ टीबी सिंह ने बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें