फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा को होना चाहिए धार्मिक : रविनंदन शास्त्री

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। श्रीराधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन भागवत भूषण रविनंदन शास्त्री ने तेरी मंद-मंद मुस्कनियां पे बलिहार सहित कई भजनों की प्रस्तुति पर श्रोताओं को झूमने और तालियां बजाने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने भागवत कथा सुनाते हुए कहा कि समाज में जहां धर्म होता है, वहीं सुख की प्राप्ति मनुष्य को होती है। राजा परीक्षित संतमत, शास्त्रमत और लोकमत से राज्य चलाते थे। राजा को हमेशा धार्मिक होना चाहिए। रावण पूजा बहुत करता था मगर उसे धार्मिक नहीं कह सकते। राज्य धर्म निरपेक्ष नहीं बल्कि पंथ निरपेक्ष होना चाहिए। भारत को धर्म से नहीं पंथों से खतरा है। राष्ट्र धर्म से बड़ा होता है। उन्होंने कहा कि संकीर्तन मनोरंजन नहीं मनो मंथन है। वर्तमान समय में संकीर्तन का स्वरूप बिगड़ गया है। फिल्मी अंदाज के कीर्तन दिखाने की होड़ लगी हुई है। श्रद्धा और प्रेम ही संकीर्तन के श्रंगार हैं। कथा के दौरान बीच में गाए भागवत भूषण के भजनों पर श्रोता झूमने लगे और तालियों की थाप से पंडाल में समां बांध दिया। इस अवसर पर नीलेश अग्रवाल, प्रियंक अग्रवाल, सुराज माहेश्वरी, प्रदीप पेशकार, पंकज, प्रमोद पंत, दीपक, शशांक, अतुल अग्रवाल, राधेश्यम मालपानी, उमेश, सर्वेश आदि लोग मौजूद रहे।
1.
बाक्स
भगवती महायज्ञ में डाली आहुतियां
टेलीफोन एक्सचेंज के समीप 21 पूर्णमासी मां भगवती महायज्ञ संपन्न हुआ। भगवती महायज्ञ के मुख्य यजमान पूर्व सभासद विजय जायसवाल और उनकी धर्मपत्नी जायसवाल रहीं। महायज्ञ में निरंजन कुंज कॉलोनी, अवधनगर कॉलोनी, अंबेडकर नगर कॉलोनी, गौहनिायं, खपरैल गौटिया के भक्तों ने मां भगवती को सिद्ध जायफल की आहुतियां दी। इस मौके पर भजन कीर्तन भी हुआ। महायज्ञ में नीरज, सुमन, रामगुनी, बृजेश गुप्ता, पन्नू गुप्ता, वीना, सुनीता, सिम्मी, महेंद्रपाल, लालताप्रसाद, रामबहादुर आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें