बीसलपुर। सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष ओमकार नाथ अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को नहीं भूलना चाहिए की अनुशासनहीनता, अराजकता और भ्रष्टाचार के कारण ही बसपा, कांग्रेस सरकारों को जनता में भारी दुर्गति हुई। प्रदेश के मतदाताओं ने विधान सभा चुनाव में इन पार्टियों को धूल चटा दिया। संगठन व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने और सेवा के लिए संगठन समर्पित है।
वह रविवार को नई सब्जी मंडी के पास व्यापारियों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर है। जिला महामंत्री अखिल कुमार ने कहा कि समाजवादी व्यापार संगठन व्यापारियों के लिए ढाल बनकर काम कर रहा है। अभिनंदन समारोह में केशव अग्रवाल, गोविंद प्रसाद गुप्ता, तेजपाल गंगवार, राहुल सक्सेना, प्रभात गुप्ता, अविनाश गंगवार, मोहित अग्रवाल, जोगराज यादव, राम गुप्ता, मिंटू अग्रवाल आदि लोगों ने संबोधित किया।