फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने की विश्व शांति की प्रार्थना

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व शांति एवं सद्भावना दिवस के अवसर पर लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर विश्व शांति की प्रार्थना की।
विज्ञापन

शनिवार को गीता मिश्रा के नेतृत्व में कक्षा दस के बच्चों का दल हाथों में शांति एवं सद्भावना के संदेश लिखी पट्टिकाएं लिए सुबह दरगाह हजरत शाहजी मोहम्मद शेर मियां पर पहुंचे। बच्चों ने वहां शाहजी बाबा से शांति और अमन की दुआ की। सज्जानशीन ने बच्चों को शाहजी मियां की रूहानियत के बारे बताया। इस दौरान बच्चों ने शाही जामा मस्जिद का भ्रमण कर इतिहास की जानकारी ली। गौरी शंकर मंदिर, मैथोडिस्ट चर्च, छेवी पातशाही गुरुद्वारा और सांई धाम मंदिर पहुंच कर मत्था टेका। गीता मिश्रा ने बच्चों को बताया कि सभी धर्मों के उपासना के तरीके अलग - अलग हो सकते हैं। मगर सभी लोग एक ही ईश्वर के उपासक हैं। समाज में सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देना चाहिए। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सेमवाल ने कहा कि बच्चों के बौद्धिक, व्यवहारिक और नैतिक विकास में ऐसे आयोजन का बहुत महत्व हैं। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य संजीव शर्मा, बीना अरोड़ा, हामिद अली, विक्की सोनकर, प्रदीप गोले, सौरभ सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें