फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोषण के खिलाफ एक हों किसान : धनंजय

Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज कर रही है। किसानों का उत्पीड़न बंद न हुआ तो किसान और मजदूर सड़कों पर उतर को मजबूर होगे।
विज्ञापन

वह शनिवार को मंडी समिति में किसानों की पंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश में स्वतंत्रता के 65 वर्ष बीतने के बाद भी सबसे दयनीय स्थिति किसान की हैं। कृषि कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्री लगातार महेंगे हो रहे हैं और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर उत्पादक अपनी वस्तु का मूल्य स्वयं तय करता है, मगर फसल उगाने वाले किसान को यह अधिकार आज तक नहीं मिल पर रहा है। इससे बड़ी देश में विडंबना और क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसान शोषण के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करें। देश की व्यवस्था बदले बिना किसानों का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा यूपीए सरकार ने महंगाई को सातवें आसमान पर पहुंचाकर गरीबों और किसानों की कमर तोड़ दी है। किसान पंचायत को राष्ट्रीय महासचिव छोटे लाल, वीर बहादुर सिंह, राम लखन पांडे, केके शुक्ला, जगदीश दोहरे, राम किशन गौतम आदि लोगों ने भी संबोधित किया

डीएम को सौंपा
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को किसानों ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं का समय निस्तारण करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें