फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन खाने के बाद एक परिवार की हालत बिगड़ी सभी ने खाई थी अंडा और आलू की सब्जी

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। संक्रमित भोजन खाने से एक परिवार के पांच सदस्यों की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह निवासी राज मिस्त्री का कार्य करने वाले 55 वर्षीय मुखत्यार खां के परिजन शाम को अंडे और आलू की सब्जी खाकर सोए थे। इसके बाद परिवार के सभी पांचों सदस्यों की हालत बिगड़ गई। इससे मुख्त्यार खां, उसकी पुत्री 18 वर्षीय रुबी, 17 वर्षीय नूरी, पुत्र 16 वर्षीय शाबान, पुत्रवधू ताराबेगम और पौत्र सात माह का अलतमस बेसुध हो गए। सुबह उनके घर के सामने से निकले मोहल्ला रजागंज के महमूद हसन ने नूरी को कांपते देखा तब अन्य परिजनों को आवाज दी।
बेहोशी की वजह से किसी के न बोलने से महमूद ने इसकी जानकारी मोहल्ले वालों को दी। लोग मौके पर एकत्र हुए। सूचना गजरौला कलां निवासी मुख्त्यार के रिश्तेदार शकील को दी गई। शकील ने लोगों के सहयोग से अपने बीमार रिश्तेदारों को सीएचसी लाकर भर्ती कराया। सीएचसी के डॉ रवींद्र सिंह ने बताया कि मुख्त्यार के परिवार के सदस्यों की हालत संक्रमित भोजन खाने से बिगड़ी है, जिसमें अब सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर का इंसेट:
मां का दूध पीने से बच्चे की बिगड़ी हालत
सीएचसी के डा. रवींद्र सिंह ने बताया कि तारा बेगम की फूड प्वायजनिंग से हालत बिगड़ी थी। इस दौरान उसके सात माह के शिशु ने मां का दूध पिया । इससे उसकी हालत भी बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि अब स्थिति कंट्रोल मेें है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें