फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार करने पर पीटा

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत (रिपोर्टर)। बेटे का इश्क अधेड़ पिता को भारी पड़ गया। युवती के परिवार वालों ने शादी से इंकार करने पर उसकी पिटाई कर दी। अधेड़ ने एएसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी 50 वर्षीय अधेड़ ने एएसपी को बताया कि उसके बेटे का मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन रोज पहले युवती के घर पर गया था, जहां परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया। इस पर बुलाई गई पंचायत में लड़की के घर वालों ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि वह मंगलवार को फेरी लगाकर घर लौट रहा था। रास्ते में युवती के परिवार वालों ने उसे रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। जब वह घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। एएसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश एसएसआई पूरनपुर को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें