पूरनपुर। पेराई सत्र शुभारंभ के चार दिन बाद दि किसान सहकारी चीनी मिल ने गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी कर समिति को भेजा है। हालांकि चीनी मिल ने अभी आधे क्रय केंद्रों से ही गन्ना लेने का इंडेंट जारी किया है।
दि किसान सहकारी चीनी के पेराई सत्र का शुभारंभ 28 नवंबर को हुआ था लेकिन चीनी मिल का पहिया नहीं घूमा। सहकारी गन्ना समिति के सचिव देव सिंह राना ने बताया कि पूरनपुर चीनी मिल ने दो और तीन दिसंबर का गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी किया है। मिल को मिल गेट के अलावा 22 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए है। इसमें से 11 सेंटरों से गन्ना लेने को चीनी मिल ने दो दिसंबर का 9510 कुंतल और तीन दिसंबर का 19 सेंटरों को 10290 कुंतल गन्ना सप्लाई का इंडेंट जारी किया है। उधर चीनी मिल के सीसीओ आरपी दीक्षित ने बताया कि तीन दिसंबर को चीनी मिल गेट का सात हजार कुंतल इंडेंट जारी किया गया है।