फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाइक ने टक्कर मारी फिर कार ने विकलांग को कुचला

Tue, 02 Dec 2014 05:31 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मजदूरी कर साइकिल से घर जा रहे थाना बरखेड़ा के गांव इगरा निवासी विकलांग 28 वर्षीय रामसरन को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसी बीच निकली कार ने उसे कुचल दिया। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव इगरा निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई रामसरन गंगवार एक हाथ व पैर से विकलांग थे। वह शहर में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करते थे। रविवार की देर शाम लौटते आते समय पूरनपुर हाईवे पर ग्राम इगरा मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। रामसरन गिर गए, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। घर वाले उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने भी भर्ती करने से इंकार कर दिया। उन्हें बरेली ले जाया जा रहा था कि इसी बीच रामसरन ने दम तोड़ दिया।
सुनगढ़ी पुलिस ने छोटे भाई दिनेश की तहरीर पर बाइक चालक पूरनपुर गन्ना परिषद निवासी सुरेंद्र कुमार यादव व अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें