फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप से डेढ़ लाख का सामान उड़ाया

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। चोरों ने माधोटांडा में एक मोबाइल की दुकान से 20 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल सेट, रिचार्ज कूपन, चार्जर, बैट्री आदि सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। पुलिस ने छह चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन को हिरासत में लेकर कुछ सामान बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

गांव रमनगरा में पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूरी पर रमनगरा बाजार में गांव पुरैना ता. महाराजपुर के प्रभात सरकार की मोबाइल शॉप है। उसने बताया कि दुकान की पिछली खिड़की तोड़ चोर दुकान में घुस गए तथा वहां रखे 21 मोबाइल सेट, हजारों रुपये के रिचार्ज कूपन, चार जीवी के चालिस मेमोरी कार्ड, बीस चार्जर, बीस बैट्री, 20 हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। रमनगरा पुलिस चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार ने बताया कि व्यापारी की ओर से छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रताप राय, रघुवीर, जसनाम को हिरासत में लेकर चोरी का कुछ माल भी बरामद कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।
----
व्यापारी के घर से हजारों की नगदी उड़ाई
पूरनपुर। नगर की पंकज कालोनी के नरेंद्र की गांव सिमरिया मेें खाद की दुकान है। उसने बताया कि शनिवार की रात चोर उसके घर के समीप खाली पड़े प्लाट में लगे पेड़ के सहारे घर में घुस आए और वहां टंगी पैंट और एक बैग ले गए। पैंट की जेब में 11,240 रुपये और बैग में कुछ अभिलेख थे। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें