फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी महोत्सव का शानदार समापन

Mon, 10 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। नौ दिवसीय रोटरी महोत्सव के समापन पर हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी छटा बिखेरी। एसपी सोनिया सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के तत्वावधान में एक नवंबर को राम इंटर कॉलेज में रोटरी महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। नौ दिन चले इस महोत्सव में लोगों ने जमकर खरीददारी की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। रविवार को समापन समारोह का एसपी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महोत्सव से हुई आय को समाज के लिए ही खर्च किया जाएगा। इस मौके पर जूनियर, सीनियर दो वर्गों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई जिसमें बच्चों व युवाओं ने अलग अलग रखकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। अंतिम दिन मेगा ड्रा का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सतीश जायसवाल, देवेश बंसल, एसपीएस संधू, परविंदर सिंह सैहमी, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल सीए, डॉ. अनिल सक्सेना, राहुल अग्रवाल, रवींद्र कुमार, डीसी खेड़ा, अनिल अग्रवाल, डॉ. भगवानदास, डॉ. ज्ञान प्रकाश, अवधेश गुप्ता, डॉ. केएन तिवारी, अंकुर अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें