फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी के घर वालों ने कोतवाली में किया हंगामा

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बहुचर्चित हेमा हत्याकांड के एक आरोपी के घर वालों ने बुधवार की रात शहर कोतवाली में खूब हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि मृतका के घर वालों ने उनके साथ मारपीट की। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने आईं तो कोतवाल ने परिवार के एक सदस्य को बैठा लिया और रिपोर्ट भी नहीं लिखी। उल्टे कोतवाल ने उनके साथ अभद्रता कर दी। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी के तहरीर लेने पर ही घर वाले शांत हुए।
विज्ञापन

शहर में हुए बहुचर्चित हेमा हत्याकांड के एक आरोपी के परिवार के दिलशेर, इमरान, फूल बी आदि कोतवाली पहुंचे और हेमा के परिवार वालों पर घर में घुसकर पिटाई करने का आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने परिवार के एक सदस्य को कोतवाली के अंदर बैठा लिया और उनकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। विरोध करने पर उनके साथ कोतवाल ने अभद्रता की। इस पर महिलाओं ने करीब पौन घंटे तक खूब हंगामा किया। बाद में धरने पर बैठ गईं। हंगामे के दौरान दिलशेर की पत्नी मैराज गश खाकर गिर गई इससे वहां हड़कंप मच गया।
सूचना पर सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पहुंचे और परिवार वालों से वार्ता की। सीओ सिटी ने तहरीर लेकर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने बताया कि मृतका हेमा की बहन रुखसार की दिलशेर के घर ससुराल है। दो दिन पहले रुखसार ने देवर अनवर, अरशद समेत तीन के खिलाफ मारपीट की एनसीआर दर्ज कराई थी। अब ससुराली वाले हेमा के घर वालों पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। मामले की तहरीर ले ली गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
000
ये थी घटना:
20 मई 2013 को मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी 16 वर्षीय हेमा के साथ एक युवक व दो किशोर ने कथित रूप से छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर मिट्टी का तेल डाल आग के हवाले कर दिया था। हेमा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हेमा की बहन रुखसार के देवर मुन्ना व मोहल्ले के दो अन्य किशोरों के मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें