फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कीलें लगाकर ट्रक लूटने का प्रयास

Tue, 21 Oct 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
असफल रहने पर चालक को रॉड मारकर किया घायल, फायरिंग
क्रासर...
पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर पीड़ित को टरकाया
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। बरेली रोड के मंडरा सुमन मोड़ पर रविवार की रात बदमाशों ने सड़क पर कीलें लगाकर एक ट्रक को पंक्चर कर दिया और ट्रक कर्मचारियों को लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने चालक को रॉड मारकर घायल कर दिया और दहशत फैलाने के लिए फायर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ितों को टरका दिया।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी पप्पू मियां ने बताया कि वह रविवार की रात लगभग 10 बजे ट्रक लेकर बरेली जा रहा था। ट्रक पर हेल्पर मोहल्ला ग्यासपुर निवासी बकीर मियां भी था। रास्ते में मंडरा सुमन मोड़ पर सड़क पर गड़ी कीलों से ट्रक के पहिए पंक्चर हो गए। वह नीचे उतरकर पंक्चर पहिया देखने लगा तभी चार नकाबपोश बदमाश आ गए और उनको तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। बदमाश दोनों की तलाशी लेने लगे। उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने चालक गुड्डू को लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। एक अन्य बदमाश ने तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का शोर और फायर की आवाज सुनकर मंडरा सुमन के तमाम लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गए तभी बदमाश खेतों में होते हुए भाग गए। घायल गुड्डू ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जानकारी की। साथ ही घायल गुड्डू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में लूट के प्रयास की घटना को हजम कर मात्र दो, तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर पीड़ितों को टरका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें