फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर डेढ़ लाख का सामान बटोरा

Fri, 17 Oct 2014 05:34 AM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव रंपुरा नगरिया निवासी महेंद्र पाल के घर बुधवार की रात चोरों ने नकब लगा दी और घर में घुसकर करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

महेंद्र पाल ने बताया कि बुधवार की रात वह परिवार समेत बरामदे में सो रहा था। रात करीब दो बजे चोर दीवार में नकब लगाकर घर में घुस आए। चोर खुले पड़े कमरे में रखे संदूक को उठा ले गए। उन्होंने बताया कि संदूक में 30 हजार की नगदी, कपड़े और जेवर मिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान था, जो चोरी कर ले गए। चोरों ने जाते समय दरवाजे में बाहर से कुंडी लगा दी। खटपट की आवाज सुनकर पत्नी शकुंतला देवी जाग गई।
विज्ञापन

उसने घर के अन्य लोगों को भी जगा दिया और शोरशराबा करने लगीं। शोर सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने चोर का पीछा किया लेकिन चोर गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने गन्ने के खेत को घेर लिया और सुबह खेत को खंगाला, लेकिन चोर का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोर के विरुद्ध तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें