फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं को संगठित होने की जरूरत : ओमप्रकाश

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बरसिया के हिंदू सम्मेलन में संबोधित कर रहे हैं मुख्य वक्ता ओम प्रकाशसंवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को एक इंटर कॉलेज बरसिया में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में लखनऊ से आए मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में हिंदुओं का संगठित होना बहुत आवश्यक है। हिंदू समाज जातियों में बंटने से कमजोर हुआ है। विदेशी ताकतें हिंदुओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने हिंदुओं को संगठित करने का अभियान चला रहा है। सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल गंगवार, जिला कार्यवाह कृष्ण पाल, जिला शारीरिक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, एकांक चंद्रा, अखिलेश कुमार, जिला प्रचारक अशोक खेनुआ, सह जिला कार्यवाह राजेश चंद्र और रामवीर आदि वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन भूपेंद्र सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें