खेकड़ा (बागपत)। नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में शुक्रवार को ण्मोकार महामंत्र का 151 घंटे का अखंड पाठ एवं ण्मोकार महामंडल विधान व विश्व शांति महायज्ञ धार्मिक कार्यक्रम का परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रसन्न ऋषि जी महाराज के सानिध्य में शुरू हुआ। सुबह 7 बजे नित्य नियम पूजा, मंडप शुद्धि, इंद्र शुद्धि, सरलीकरण, श्री जी का अभिषेक, शांति धारा, मंगल आरती, ध्वजारोहण, कलश स्थापना, जिनवाणी स्थापना, दीप प्रज्वलन एवं ण्मोकार महामंत्र पाठ का आयोजन किया। इसके बाद सुबह नौ बजे बड़ा मंदिर से घट यात्रा निकाली। इसमें महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाती हुई आगे बढ़ी। साथ ही बैंड बाजे भजन कीर्तन मंडली भगवान शांतिनाथ को समर्पित भजनों का गुणगान करती रही।
इस दौरान श्रद्धालु श्री जी की जय जयकार कर झूम रहे। घट यात्रा शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शुरू होकर जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में समाप्त हुई। वहां श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया। नगर में धार्मिक कार्यक्रम के चलते माहौल पूरी तरह भगवान शांति नाथ में होकर रह गया। महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन, सुमेर चंद जैन, अमित जैन, विनोद कुमार जैन, अंकित जैन, सुधीर कुमार जैन, सचिन जैन, राज कुमार जैन, अंकुश जैन, दीपक जैन, अशोक जैन, मुकुल जैन, पवन जैन, प्रियंका जैन, नीतू जैन, ओमप्रकाश जैन, महेश चंद जैन, अजीत जैन, मनोज जैन, जुगमंदर दास जैन, विकास जैन, नरेश चंद जैन आदि रहे।