फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के प्रचार के लिए खुशी रथ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

मीजल्स एवं रुबेला टीकाकरण अभियान को लेकर प्रचार प्रसार के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है। शुक्रवार को सीएचसी से नगर क्षेत्र में प्रचार के लिए खुशी रथ रवाना हुआ।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी से शुक्रवार को कोर एडरा इंडिया के तत्वावधान में खसरा रुबेला टीकाकरण प्रचार खुशी रथ को सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने प्रचार के लिए रवाना किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि 26 नवंबर से पांच सप्ताह तक जनपद भर में मीजल्स एवं रुबेला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को टीका लगाया जाएगा। प्रथम चरण में दो सप्ताह तक जनपद के समस्त स्कूलों के बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद गांवों में कैंप लगाया जाएगा। ताकि बच्चों को खसरा एवं रुबेला जैसी बीमारी से बचाया जा सके। कोर एडरा इंडिया के बीएमसी शमशाद अली ने बताया कि सरकार बच्चों को खसरा और रुबेला बीमारी से बचाने के लिए अभियान चला रही है। खुशी प्रचार रथ में जादूगर राज गुप्ता अपने खेलों के माध्यम से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान डॉ आमिर, डॉ मीना, बीएमसी शमशाद, बीपीएम रुपेंद्र, डीईओ सचिन शर्मा, एएनएम स्नेहा, अन्नू, आरिफा तबस्सुम, सपना सांगवान, अनिता, पूनम, रंजना रॉय, आशा राठी, पुष्पा पटेल, रेखा, नेहा, शकुंतला, दीपा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें