फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में दो पालतू कुते बने तेंदुए का निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती क्षेत्र में तेंदुए का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर शाम तेंदुए ने बूंदीभूड़ गांव में दस्तक देकर रवि के पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। यहीं नहीं देर रात के बाद दोबारा गांव की ओर आए तेंदुए ने गांव निवासी संतोष के मुर्गी फार्म के निकट से पालतू कुत्ते को भी शिकार बनाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी।
विज्ञापन

बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र के गांव बूंदीभूड़, नौजल्हा, गभिया सहराई व महाराजपुर में तेंदुए की चहलकदमी ग्रामीणों के लिए एक बार फिर सिर दर्द बन रही है। हालांकि पिछले दिनों नर तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की, लेकिन उसके बाद से साथी तेंदुए की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी बढ़ने लगी है। शुक्रवार देर शाम जंगल से बाहर घूम रहे तेंदुए ने बूंदीभूड़ गांव में दस्तक देकर रवि के घर के बाहर घूम रहे पालतू कुत्ते को निवाला बना लिया। आहट होने पर ग्रामीणों ने शोर शराबा कर तेंदुए को वहां से आगे की ओर खदेड़ दिया। यही नहीं इसके बाद देर रात के बाद तेंदुए एक बार फिर गांव के बाहरी हिस्से पर स्थित गांव निवासी संतोष के मुर्गी फार्म के निकट पहुंच गया। यहां फार्म स्वामी के पालतू कुत्ते को निवाला बनाकर आगे की ओर निकल गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन महकमे को दी, लेकिन शनिवार दोपहर तक कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। आबादी क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं रोकथाम के कोई उपाय नहीं होने से आक्रोश भी दिखाई दे रहा है। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को लेकर ग्रामीणों को अलर्ट किया जा रहा है। जंगल क्षेत्र होने के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें