खेकड़ा (बागपत)। विद्युत निगम में कार्यरत नगर निवासी एक दलित संविदा लाइनमैन ने विभागीय जेई पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा ।
संविदा लाइनमैन पत्र में लिखा नगर में विद्युत निगम के हालात बेहद खराब बने हैं। आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने मनगढ़ंत आरोप लगाकर सात संविदा लाइनमैन को काम पर न आने का आदेश सुना दिया। लाइनमैनों ने खुद को निर्दोष बताते हुए नौकरी पर वापस लिए जाने के लिए गुहार भी लगाई। इनमें एक दलित समाज के लाइनमैन विकास ने शनिवार को जेई के उत्पीड़न के कारण परिवार की आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। उसने जेई व एक अन्य अधिकारी पर जाति सूचक शब्दों से बेइज्जत करने का आरोप भी लगाया है। लाइनमैन विकास ने जेई के उत्पीड़न से परेशान होकर पूरे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी भेजी है।