खेकड़ा (बागपत)
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खेकड़ा तहसील मे एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर सीओ वंदना शर्मा, थाने में थाना प्रभारी एसपी सिंह, सीएचसी पर प्रभारी डॉ. अरविंद मलिक, स्टेट बैंक शाखा में प्रबंधक अनीता यादव, नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन संगीता धामा, ईओ निहारिका चौहान, खंड विकास कार्यालय पर बीडीओ संदीप पाल, रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर चमनलाल शर्मा ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।
पालिका चेयरमैन संगीता धामा एवं ईओ निहारिका चौहान ने फीता काटकर सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, अनुज धामा, ब्रजपाल धामा, सभासद, सुधीर धामा, राजेंद्र यादव, नजीर अहमद, राकेश धामा, सुशीला देवी, शिक्षा देवी, बबीता देवी, संदीप कुमार, राजीव गोयल, बलधारी सिंह, साबिर अंसारी आदि रहे। मोहल्ला अहिरान स्थित महर्षि कश्यप सेवा समिति ने धर्मशाला में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर धामा, डॉ. जितेंद्र यादव, सोनू कश्यप, प्रमोद कश्यप, शैंकी कश्यप, राकेश कश्यप, विनोद कश्यप, लक्ष्मण कश्यप, संजय धामा, सतीश कश्यप, चरण सिंह, सुमित कश्यप, नितेश कश्यप आदि रहे।