फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपू पलटने से छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे खेकड़ा नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी पिंटू अपनी पुत्री नैना, नगर निवासी नितिन, सरला, पुष्पा आदि यात्री टैंपू में सवार होकर बड़ागांव की ओर से खेकड़ा आ रहे थे। जब टैंपू बड़ागांव मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के समीप पहुंचा तभी टैंपू तेज गति के चलते अनियंत्रित होकर मार्ग किनारे पलट गया। इससे टैंपू में सवार छह यात्री घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे वाहन सवार घायलों को टैंपू से बाहर निकालकर चिकित्सक के पास भर्ती कराया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें