फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने छात्रों के बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में स्थित गुरुकुल विद्यापीठ और जैन बाल अकादमी विद्यालय में रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सहपाठी छात्रों को राखी बांधी। साथ ही थाल सज्जा का आयोजन किया।
नगर में स्थित गुरुकुल विद्यापीठ में शनिवार को रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने किया। साथ ही छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखी छात्रों को बांधी। इसके बाद थाल सज्जा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने बडे़ ही मनमोहक ढंग से थालों को सजाकर अपनी प्रतिभा दिखाकर खूब वाही वाही लूटी। बच्चों द्वारा बनाई थाल का शिक्षक ों ने सराही । साथ ही छात्रों ने पतंग बनाई। इसमें छात्रा सृष्टि, पारूल, रितिका, आकांक्षा, अवंतिका, स्वाति, छात्र अंशुल, मंदीप, तरूण, शुभम, संदीप धामा, उप प्रधानाचार्य राखी झा, मीनू बंसल, जेबा, शिल्पा, दिव्या, अनीता शर्मा, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में स्थित जैन बाल अकादमी विद्यालय में भी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधी। साथ ही छात्राओं ने अपने हाथों में मनमोहक मेहंदी लगा सभी की खूब वाही वाही लूटी। प्रधानाचार्या बीना जैन ने छात्र, छात्राओं को चाकलेट एवं बिस्किट बांटे। इस दौरान छात्रा क्षमा, सुमेरा, पायल, बुलबुल, सोफिया, निधि, सोनी, रिया, आरती, शिक्षक नीरू, पूनम, रीना, कविता, सुनीता, दीपिका, रेखा, पूजा, तान्या, वैशाली, प्रिया आदि रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें