फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीसीडीएफ में 13 संचालक पदों के लिए 33 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
1 7 पीबीटीपी 19, 20
विज्ञापन

अमरिया, बरखेड़ा और ललौरीखेड़ा से निर्विरोध निर्वाचन तय
डीसीडीएफ में 13 संचालक पदों के लिए कराए गए 33 नामांकन
व्यक्तिगत के दो पदों पर सर्वाधिक 11 ने भर पर्चा
चुनाव को लेकर तहसील में रही गहमागहमी
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
जिला सहकारी विकास संघ (डीसीडीएफ) के संचालक पदों के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन हुए। संघ के कुल 13 संचालक पदों के लिए 33 नामांकन जमा हुए। इसमें सर्वाधिक 11 नामांकन व्यक्तिगत की दो सीटों के लिए हुए हैं, जबकि अमरिया और बरखेड़ा के एक-एक और ललौरीखेड़ा के दो पदों के लिए एकल नामांकन के चलते निर्विरोध निर्वाचन तय है।
सहकारिता चुनाव में 13 अप्रैल से डीसीडीएफ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसमें मंगलवार को सदर तहसील में सुबह नौ बजे से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। चुनाव को लेकर तहसील में सुबह से ही गहमागहमी रही। लगभग दो घंटे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और विभिन्न वार्डों के लिए आपसी सहमति बनाने के प्रयास चलते रहे। इसके बाद नामांकन शुरू हुए। चुनाव अधिकारी एवं डीसीडीएफ के सचिव हरेंद्र सिंह पांगती ने बताया कि कुल 33 नामांकन पत्र बिके और सभी 33 ने नामांकन कराया। इस तरह कुल 13 पदों के सापेक्ष 33 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया है। इसमें सर्वाधिक 11 नामांकन पत्र व्यक्तिगत (वार्ड-8) के दो पदों के लिए जमा हुए। वहीं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अमरिया (वार्ड-1) से तिलकराम और बरखेड़ा (वार्ड-3) महिला वर्ग के पद पर हीराकली का एकल नामांकन हुआ। वहीं ललौरीखेड़ा के दो पदों के सापेक्ष दो नामांकन जमा हुए हैं। इससे इन चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। अन्य संचालक पदों की बात करें तो पूरनपुर के दो पदों के लिए छह, बीसलपुर के दो पदों के लिए चार, बिलसंडा और मरौरी के एक-एक पद लिए दो-दो और विशेष समितियों के एक पद के लिए चार नामांकन जमा हुए।
विज्ञापन


दिनभर रही गहमागहमी
डीसीडीएफ चुनाव को लेकर दिन भर गहमागहमी रही। भाजपा और सपा के अलावा केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का गुट भी अलग से सक्रिय दिखा। नामांकन पत्र खरीदने को सभी दलों के नेताओं, प्रत्याशियों एवं समर्थकों के एक साथ चुनाव कक्ष में घुस गए। इस पर पुलिस ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन

000
चर्चा में रहीं सत्यपाल और आनंद की गलबहियां
नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल गंगवार एवं सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव एक दूसरे का हाथ पकड़े साथ घूमते देखे गए। इसकी काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें