17 पीबीटीपी 28
फुटबाल में अरावली और खो-खो में हिमालय हाउस जीता
इंटर हाउस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में हुई इंटर हाउस फुटबाल व खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खो-खो में हिमालय हाउस व फुटबाल में अरावली हाउस के खिलाड़ियों ने बाजी मारी।
विद्यालय में मंगलवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थापक प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी व प्रधानाचार्य अल्पना कोहली ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता की शुरूआत सीनियर गर्ल्स खो-खो प्रतियोगिता से हुई। पहला मैच हिमालय व अरावली हाउस के बीच हुआ। जिसमें हिमालय हाउस के खिलाड़ियों ने 17 के मुकाबले 22 अंक प्राप्त कर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में विंध्या हाउस ने सतपुरा हाउस को 24 के मुकाबले 26 अंक पाकर जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए अरावली व सतपुरा हाउस के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अरावली हाउस विजयी रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच विंध्या व हिमालय हाउस के बीच हुआ। जिसमें हिमालय हाउस ने विंध्या हाउस के दो अंकों के मुकाबले 16 अंक पाकर फाइनल मैच जीत लिया। सीनियर ब्वायज की फुटबाल प्रतियोगिता का पहला अरावली सतपुरा हाउस के बीच हुआ। अरावली हाउस ने 1-0 से मैच जीता। दूसरे मैच में विंध्या हाउस ने हिमालय हाउस को 3-2 से हरा दिया। तीसरे मैच में हिमालय हाउस ने सतपुरा हाउस को 3-2 से पराजित कर दिया। फाइनल मैच विंध्या व अरावली हाउस के बीच हुआ। अरावली हाउस ने 1-0 से विंध्या हाउस को हराते हुए फाइनल मैच जीता। प्रतियोगिता डीन एक्टीविटीज नितिन कौशिक की देखरेख में हुई। खेल शिक्षक देव सिंह, त्रिलोक चंद्रा, अमन सिंह, विक्की, गीता व प्रियंका शर्मा रेफरी की भूमिका मेें रहे।