पूरनपुर को एक सुपरजोन, दो जोन और चार सेक्टर में बांटा
नगर सीमा पर लगेंगे सात बैरियर, तीन स्थानों पर रहेगी पिकेट
निकाय चुनाव के मतदान को लेकर नगर को एक सुपरजोन, दो जोन और चार सेक्टरों में बांटा गया है। नगर सीमा पर सात स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। तीन स्थानों पर पुलिस पिकेट रहेगी। पुलिस, पीएसी के अलावा अर्द्धसैनिक बल तैनात किया गया है। एक महिला दमकल, दो रिसपांस टीमें रहेंगी। विधानसभा चुनाव की अपेक्षा निकाय चुनाव में तीन गुना फोर्स लगाया गया है। किसी गड़बड़ी आदि की सूचना पर तीन मिनट के अंदर मौके पर भारी फोर्स पहुंचेगी।
सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि निकाय चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से कराने को तैयारी पूरी कर ली गई। अर्द्धसैनिक बल पहुंच गया। उन्होंने बताया कि विधानसभा की अपेक्षा निकाय चुनाव में नगर क्षेत्र में तीन गुना फोर्स रहेगा, महिला दल मौजूद रहेगा। ताकि मतदान के समय महिला संबंधी विवाद से निपटा जा सके, दो रिसपांस टीम रहेंगी। विवाद की सूचना पर तीन मिनट में पुलिस मौके पर पहुंचेगी। नगर सीमा पर सात बैरियर लगाए जाएंगे। बैरियर पर आरटी सेट के साथ एक-एक एसआई, चार कांस्टेबिल तैनात रहेंगे। नगर में अवैध, भारी वाहनों और वोटर ढोने वाले वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। मतदान केंद्रों में मतदाताओं और अन्य को मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस नहीं ले जाने दी जाएगी। मतदान केंद्र के दो सौ मीटर तक किसी प्रत्याशी का बस्ता नहीं लगने दिया जाएगा। हर बूथ पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी के अलावा एक एसआई, चार कांस्टेबिल, दो होमगार्ड सुरक्षा को मौजूद रहेंगे। एक कंपनी पीएसी भी तैनात रहेगी। पीएसी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा सौ सुरक्षा कर्मियों को अतिरिक्त रखा गया है। जो गश्त करेंगे। 25 पुलिस वाहन लगातार राउंड पर रहेंगे। नगर के शेरपुर क्रासिंग, माधोटांडा रेलवे क्रासिंग, नगर पालिका के समीप पुलिस पिकेट रहेगी। चुनाव में गड़बड़ी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्ट्रांग रूम के समीप रहेगी कड़ी सुरक्षा
पूरनपुर। सीओ अनुराग दर्शन ने बताया कि जीजीआईसी में स्ट्रांग रूम बनेगा। स्ट्रांग रूम पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा उनकी मदद को एक एसआई, एक हेड कांस्टेबिल, चार कांस्टेबिल, दो होमगार्ड तैनात रहेंगे। मतदान केंद्रों के आसपास के घरों की छतों पर रोड़ा, पत्थर नहीं रखने दिया जाएगा।
तहसील में बनेगा मॉडल बूथ
पूरनपुर। तहसीलदार केबी सिंह ने बताया कि मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। शनिवार सुबह से जीजीआईसी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। तहसील कार्यालय परिसर में मॉडल बूथ बनाया जाएगा। इस बूथ पर बुजुर्गों, असहायों को मतदान में दिक्कत न हो, इसको लेकर अलग से व्यवस्था रहेगी। व्हील चेयर भी मौजूद रहेंगी। चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी। बूथ के आसपास मतदान को लेकर स्लोगन लिखवाएं जाएंगे।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
पूरनपुर। सीओ अनुराग दर्शन के नेतृत्व में चुनाव में शांती पूर्वक मतदान कराने को शुक्रवार को नगर में फ्लैग मार्च किया गया। कोतवाली रोड से शुरू हुआ फ्लैग मार्च नगर के मुख्य सड़कों, मोहल्लों में हुआ। फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव, कोतवाली पुलिस, पीएसी, अर्द्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे।
बीसलपुर। 26 नवंबर को होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के क्रम में फोर्स ने शुक्रवार की शाम नगर में फ्लैग मार्च निकाला। कोतवाली से शुरू हुए फ्लैग मार्च में कोतवाली का स्टाफ, भारत तिब्बत सीमा पुलिस, पीएसी और होमगार्ड के जवान शामिल थे। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद फ्लैग मार्च देर शाम को कोतवाली में आकर समाप्त हो गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ प्रवीन मलिक ने किया। फ्लैग मार्च में कोतवाल मनोज त्यागी, एसएसआई संजीव उपाध्याय और कस्बा इंचार्ज मुकेश कुमार भी थे।
पूरनपुर में यहां पड़ेेंगे वोट
मतदान केंद्र बूथ श्रेणी
पंचमदास इंटर कॉलेज छह अतिसंवेदनशील
पब्लिक इंटर कॉलेज चार संवेदनशील
कन्या जूनियर हाईस्कूल एक संवेदनशील
जिला पंचायत नि.भवन दो सामान्य
एपी इंटर कॉलेज चार क्रिटिकल
नई बिल्डिंग पब्लिक इ.का. दो सामान्य
डॉ. राममनोहर लो.बा. इंका. चार अतिसंवेदनशील
जूनियर हाईस्कूल पांच सामान्य
रामस्वरूप, रामदुलारी सविमं चार संवेदनशील
रा.क. इंका. चार अतिसंवेदनशील
नई तहसील भवन पांच सामान्य
गुरुनानक इंका. चार क्रिटिकल
प्राइमरी स्कूल दो संवेदनशील
कलीनगर में यहां पडे़ंगे वोट
कन्या जूनियर हाईस्कूल सामान्य
कन्या जूनियर हाईस्कूल सामान्य
प्राथमिक स्कूल नंबर दो अतिसंवेदनशील
प्राथमिक स्कूल नंबर दो सामान्य
साधन सहकारी समिति सामान्य
प्राथमिक विद्यालय नंबर दो अतिसंवेदनशील
प्राथमिक स्कूल नंबद एक सामान्य
सीएंडजे इंका. सामान्य
सीएंडजे इंका. सामान्य
सीएंडजे इंका. संवेदनशील
सीएंडजे इंका. सामान्य