फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतें लंबित होने पर 31 अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतें लंबित होने पर 31 अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

आईजीआरएस की समीक्षा में डीएम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। शासन से सीधे हो रही समीक्षा के बाद भी शिकायतों के प्रति अधिकारी गंभीर नहीं हो रहे हैं। डीएम ने आईजीआरएस की समीक्षा में शिकायतें लंबित होने पर 31 अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

जनशिकायतों की सुनवाई और उनके त्वरित निस्तारण के लिए शासन ने ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था की है। पोर्टल एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए समय भी निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को डीएम ने गांधी सभागार में बैठक कर आईजीआरएस की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की 44 शिकायतें लंबित पाई गई। इस पर डीएम ने लंबित शिकायतों के संबंधित अधिकारियों का माह सितंबर का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। डीएम की इस कार्रवाई से बैठक में मौजूद अधिकारियों के होश उड़ गए। जिन अधिकारियों पर वेतन रोकने की कार्रवाई हुई उसमें डीसी मनरेगा, डीएसओ, सीएमओ, अधिशासी अभियंता विद्युत, जलनिगम, बिजली, बीएसए, डीआईओएस, एलडीएम, अधिशासी अभियंता राज्य सेतु निगम, तहसीलदार कलीनगर सहित 31 अधिकारी हैं। इसमें सर्वाधिक चार शिकायतें अधिशासी अभियंता विद्युत पूरनपुर की लंबित पाई गई हैं।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें