फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से संपर्क कर कराएं आधार लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ऋण मोचन योजना के प्रथम चरण का काम पूरा होने के बाद प्रशासन ने द्वितीय चरण का काम शुरू कर दिया है। सीडीओ ने कृषि भवन में बैठक कर द्वितीय चरण के लिए उपलब्ध सूची का स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कृषि भवन के सभागार में हुई बैठक में सीडीओ डा. दिनेश कुमार सिंह ने कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों की बैठक तक द्वितीय चरण के लिए अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शासन से प्राप्त सूचियों का बैंक व गांव वार सत्यापन करने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने कृषि विभाग के साथ संबंधित विभाग के स्टाफ को भी नियुक्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को दो-दो बैंक आवंटित किए जाएं। संबधित बैक से सूचियां प्राप्त कर किसान और प्रधानों के माध्यम से आधार लिंक कराया जाए। सीडीओ ने सत्यापन की कार्रवाई एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व कृषि उपनिदेशक डीबी सिंह ने बताया कि द्वितीय चरण में लगभग 46 किसानों का चयन किया गया है। इनका स्थलीय निरीक्षण होने के बाद आधार लिंक एवं भूलेख मैपिंग कराई जाएगी। बैठक में सीडीओ और डीडी कृषि के अलावा जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. मुकेश गौतम, भूमि सरंक्षण अधिकारी, एसडीओ ऋतुषा तिवारी, अनिल गौतम, डॉ. वीरेंद्र कुमार गंगवार, राजीव वाजपेई, अनिल वर्मा, केके गंगवार सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें