फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव व आयुषी बने स्टार स्टूडेंट ऑफ द बैच

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज हुई फेयरवेल पार्टी में जूनियर्स ने सीनियर्स को विदाई दी। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट में शनिवार को हुए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू, प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार, उपप्राचार्या डॉ. गीतिका शुक्ला आदि ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्रा भूमि, लकी व शिवानी ने डांस व मुकुल दुलवाली ने गिटार के साथ गायन व विनय, आशीष आदि ने कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। बीएससी व बीबीए के विद्यार्थियों ने रैंपवॉक का प्रदर्शन किया। प्रश्नोत्तरी राउंड के बाद बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सौम्या शर्मा को मिस फेयरवेल चुना गया। कंचन भास्कर व प्रतिष्ठा गुप्ता क्रमश फर्स्ट व सेकेंड रनरअप चुनी गई। वहीं बीबीए तृतीय वर्ष के शुभम शर्मा व आयुषी सेंगर को क्रमश मिस्टर व मिस फेयरवेल चुना गया। गौरव व आयुषी सेंगर को स्टार स्टूडेंट ऑफ द बैच घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में अलका सिंह, ऐश्वर्या लक्ष्मी गुप्ता, दीपाली अग्रवाल शामिल रहीं। संचालन आशीष, नेहा सब्बरवाल, याशिका शर्मा व पूजा शर्मा ने किया। इस मौके पर पूजा सक्सेना, डॉ. निर्मल कौर, हरेंद्र सिंह रावत, इमरोज खान, अरीना, हिमांशु खंडेवाल, दिव्यानी अग्रवाल, विनीता, मोहिनी गुप्ता, नेहा कमर, ईशा महेंद्रू, छाया गंगवार, स्वाती गंगवार, आस्था अग्रवाल, शहजाद खान, अश्वनी गंगवार, रेनू अग्रवाल, आंचल सक्सेना, शीनू पांडेय, विजय शर्मा, रजनी राठौर, संजय गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



रंगोली में पुष्पा रहीं अव्वल
बीसलपुर। साहूजी महाराज पब्लिक स्कूल में चल रहे 17 दिवसीय समर कैंप में शनिवार को छठे दिन रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें पुष्पा प्रथम रहीं।
शनिवार को विद्यालय में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक चंद्रपाल मौर्य ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, प्रियम द्वितीय और नयन तृतीय रहे। रुमाल रेस प्रतियोगिता मेें पुष्पा प्रथम, अमित द्वितीय और अनुष्का तृतीय रहीं। प्रतियोगिताओं में 25 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य ऊषा गंगवार, दुर्वेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, उमेश रस्तोगी, रोली, शिवी, मीनू और अनू आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें