फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘90 फीसदी वोटर सपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान को तैयार’

Fri, 26 Feb 2016 10:44 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हाजी रियाज अहमद ने कहा कि पीलीभीत-शाहजहांपुर विधान परिषद चुनाव में 90 फीसदी बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य समेत नगरपालिका व नगर पंचायत सदस्य सपा प्रत्याशी अमित यादव के पक्ष में मतदान करने को तैयार है। अब महज औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री शुक्रवार को लॉ कॉलेज में एमएलसी प्रत्याशी अमित यादव रिंकू के समर्थन में एक प्रेस कांफ्रेस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने ही ग्राम प्रधानों को मान सम्मान व अधिकार देने का काम किया है। ग्राम प्रधानों, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्षों को मानदेय, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्यों व सभासदों को भत्ता सपा की ही देन है। कहा कि ग्रामीण अंचलो की दलदली सड़कों की जगह सीमेंटेड सड़कें व ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था भी सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा शुरू कराई गई। उन्होंने एमएलसी चुनाव में सपा को मजबूत बतातेे हुए कहा कि पीलीभीत की जिला पंचायत अध्यक्ष, सभी सातों ब्लाक प्रमुख, 30 जिला पंचायत सदस्य, अधिकतर बीडीसी सदस्य, नगरपालिका व नगरपंचायत के अधिकतर सदस्य सपा से ही ताल्लुक रखते हैं। सपा के दावे में कोई कमी नहीं है। शाहजहांपुर में भी अधिकतर मतदाता उनके पक्ष में मतदान करने को तैयार हैं। चुनाव की महज औचारिकता ही बची है। सपा प्रत्याशी को ही नंबर एक की जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि बसपा हुकूमत में हुए पिछले एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी अमित यादव को 44 मतों से फर्जी ढंग से हरा दिया गया, लेकिन इस चुनाव में सपा का ही परचम लहराएगा। इस मौके पर सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू, जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें