फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन: न अव्यवस्थाएं दूर हो रहीं और न लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली की क्रिस्टल कॉलोनी में खंभा बदलनेे का काम बिना शटडाउन लिए कराए जाने पर तीन जानें चली गईं। ये दुखद हादसा भले ही बरेली में हुआ हो, लेकिन इस तरह की लापरवाही पीलीभीत में भी कई बार विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हुई है। शटडाउन लेकर काम पर जाने के बावजूद अचानक सप्लाई शुरू कर दी गई और इसमें कई की जान चली गईं तो बहुत से गंभीर रूप से झुलसे भी। शोर के बाद सुधार के दावे भी किए गए, ये सब समय के साथ शांत हो गया।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन की ओर से बरती जा रही लापरवाही की बात करें तो न तो व्यवस्था को बदला जा सका है, न ही हादसों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। शहर में जर्जर तारों को बदलने का काम योजना के अभाव में अटका है। सवाल ये है कि हादसे का सबब बनने वाली अव्यवस्था को तो दूर किया जा सकता है। गली-मोहल्लों से लेकर हाईवे तक बिजली के तारों पर आ चुके पेड़ों की छंटनी भी नहीं कराई गई है। फाल्ट से लेकर हादसे का खतरा बना हुआ है। जानकारी होने के बावजूद अफसरों ने निगाहें फेर ली हैं। मानों हादसे का इंतजार किया जा रहा हो। लापरवाही तारों तक सीमित नहीं, जर्जर खंभे को लेकर भी पावर कॉरपोरेशन सुध नहीं ले रहा। स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार में गैस चौराहा के पास लगे विद्युत पोल का निचला हिस्सा गल चुका है। बाजार में हादसे का डर स्थानीय व्यापारियों को सता रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी अभी तक इसको बदलवाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें