पीलीभीत। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से जनपदस्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें जिले भर के प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
शहर के गांधी स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ राजीव बनकटा और एडीएम बृजकिशोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। जिले के सभी सात ब्लॉकों से आए प्रतिभागियों ने स्कूली बैंड के साथ मार्चपास्ट किया। वहीं परिषदीय विद्यालय बरहा के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रतियोगिता का आगाज बालक वर्ग की सौ मीटर दौड़ से हुआ। जिसमें बिलसंडा के जितेंद्र सिंह, बरखेड़ा के मोहम्मद जैश, पूरनपुर के मोहम्मद खान, बालिका वर्ग में बीसलपुर की शिवानी गंगवार, पूरनपुर की सुमनप्रीत, अमरप्रीत कौर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुभव चौहान बिलसंडा, मोहम्मद खान पूरनपुर, सहदेव बीसलपुर, बालिका वगर में रजनी बिलसंडा, सुमनप्रीत कौर पूरनपुर, शिवानी गंगवार बीसलपुर, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शमून मलिक बीसलपुर, अनुभव चौहान पूरनपुर, विष्णु धुरंग अमरिया, बालिका वर्ग में रजनी बिलसंडा, कांती बीसलपुर, सुमनप्रीत कौर पूरनपुर, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में शमून मलिक बीसलपुर, सहदेव बीसलपुर, ओमकार बिलसंडा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालक वर्ग में मोहम्मद खान पूरनपुर, अभिषेक भारती मरौरी, सुरजीत सिंह बिलसंडा, बालिका वर्ग में रजनी बिलसंडा, मनप्रीत कौर पूरनपुर, शिवांगी गंगवार बीसलपुर ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन हरिओम वाजपेई ने किया। निर्णायक मंडल में सर्वेंद्र नाथ शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, गुरमेज सिंह, शांतिस्वरूप शामिल रहे। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, लक्ष्मीकांत शर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा।