फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास दिलाने के नाम पर पालिका कर्मचारी ने मांगे दस हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
डूडा अधिकारी से हुई शिकायत, तीन दिन में ईओ से मांगी गई आख्या
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का मामला


पीलीभीत। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी गरीबों को मिलने वाली योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए शुरू की गई मुहिम में विभाग के कर्मचारी ही रोड़ा बने हुए हैं। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली करने वाले डूडा विभाग के दो सर्वेयरों पर गाज गिरने के बाद लेखपाल द्वारा सुविधा शुल्क मांगने का वायरल ऑडियो का मामला अभी शांत भी नहीं हो सका था कि अब पालिका कर्मचारी द्वारा लाभार्थी से दस हजार रुपये लिए जाने का मामला सामने आया है। डूडा परियोजना कार्यालय में हुई शिकायत पर पालिका ईओ से तीन दिन में आख्या मांगी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के फीलखाना मोहल्ला निवासी परवीन ने डूडा अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते वर्ष उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लिस्ट में नाम नहीं आने पर वह बीते दिनों नगर पालिका पहुंची तो यहां तैनात महिला कर्मचारी नूर बानो ने पोर्टल पर नाम नहीं शो होने पर खुद को डूडा विभाग से जुड़ा बताते हुए दस हजार रुपये यह कहते हुए ले लिए कि लिस्ट में नाम आ जाएगा। तीन दिन पूर्व शिकायतकर्ता ने इस मामले की शिकायत डूडा अधिकारी से की गई। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए डूडा अधिकारी अनामिका सक्सेना ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका ईओ निशा मिश्रा को पत्र लिखकर तीन दिन में आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें