नए साल के मद्देनजर अधिकारियों के निर्देश पर बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
माधोटांडा। नए साल पर सुरक्षा में कोई चूक न हो सके इसके लिए बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा गश्त को तेज किया गया है। रविवार को आला अफसरों के निर्देश पर एसएसबी और टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय अधिकारियों ने संयुक्त कांबिंग कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही नदी व घटों पर हो रहे नाव के संचालन को भी चेक किया।
नए साल शुरू होने में दो दिन शेष बचे है। ऐसे में बार्डर इलाके में अवैध गतिविधियों हावी न हो सके, इसके लिए रविवार को एसएसबी के नगरियाकट चेक पोस्ट के प्रभारी यशपाल शर्मा और टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंद्रभाल ने टीम के साथ बार्डर क्षेत्र में संयुक्त कांबिंग की। टीम ने बार्डर क्षेत्र के गांव रमनगरा समेत अन्य गांव में पैदल गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शारदा नदी के घटों पर पहुंचकर संचालित की जा रही नावों को भी चेक किया। इस मौके पर वन दरोगा राम बहादुर, ओम प्रकाश समेत वनकर्मियों मौजूद रहे।