फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 थैले बांटकर दिया पॉलिथीन मुक्त का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
10 पीबीटीपी 4
विज्ञापन

5000 थैले बांटकर पॉलिथीन मुक्त का दिया संदेश
शहर में विद्यार्थियों ने निकली पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। लायंस बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर में पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ रैली निकालकर लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की अपील की। विद्यार्थियों ने करीब पांच हजार कपड़े के थैले भी बांटें।
विज्ञापन

शहर के विशाल टाकीज से शुरू हुई रैली को सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी व सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गैस चौराहा, कोतवाली, रंगीलाल चौराहा, लाल रोड से पुन: गैस चौराहा होते हुए टाकीज परिसर में आकर समाप्त हो गई। रैली में शामिल विद्यार्थी हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लिए चल रहे थे। साथ ही पॉलिथीन हटाओ, पृथ्वी बचाओ, अब हमें शपथ यह लेनी है पॉलिथीन की बलि देनी है आदि जागरूकता संबंधी नारे लगाते चले रहे थे। इस दौरान विद्यार्थियों ने करीब पांच हजार कपड़े के थैले भी बांटें। इससे पूर्व प्रधानाचार्य आरसी सेमवाल ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है। यह ऐसे रसायनों से बनाई जाती है जो सैकड़ों वर्ष तक जमीन में दबा होने के बावजूद नष्ट नहीं होती। डीन अभय सक्सेना व शिक्षिका गीता मिश्रा ने बताया कि विद्यार्थियों द्वारा पांच हजार कपड़े के थैले बांटकर लोगों को जागरूक किया गया है। यह विद्यार्थियों द्वारा अपने घरों से बनवाकर लाए गए। रैली में कुलदीप सक्सेना, पुनीत शर्मा, अरुण गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता, कुसुम शर्मा, वतन सक्सेना, रवि दत्त, रीतेश शुक्ला, नीलम सक्सेना, शाहीन आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें