फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर जाने के लिए सर्विस रोड दिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों पर जाने के लिए सर्विस रोड दिलाएं
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे से सटे खेतों के मालिक किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने सरकार से सर्विस रोड दिलाने की मांग की। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर सड़कों पर उतर आंदोलन की चेतावनी दी।
खेकड़ा क्षेत्र से होकर गुजर रहे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के साथ के खेतो में जाने के लिये सर्विस रोड न मिलने से किसान परेशान हैं। एक्सप्रेस-वे के दोनो ओर के खेतों में आने जाने के लिए रास्ता नही है। अधिकारियों ने दोनों ओर लोहे की जाली लगाकर पौधरोपण शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह परेशान किसानों ने कई स्थानों से जाली हटाकर मार्ग भी बनाया। लेकिन एक्सप्रेस वे निर्माण कम्पनी ने रास्ता बनाने वाले ऐसे किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दे दी और किसानों द्वारा हटायी गई जाली को फिर से बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

इसी मामले में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में तहसील क्षेत्र के 37 ग्राम पंचायतों के प्रधान, बीडीसी सदस्य समेत वर्तमान ब्लाक प्रमुख, पूर्व प्रमुख समेत अनेको किसानों की पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत मे मौजूद वक्ताओ ने एक्सप्रेस वे के अधिकारियों पर आरोप लगा कहा कि उनके साथ वादा खिलाफी की गई है। भूमि अधिग्रहण के समय अधिकारियों ने सर्विस रोड देने का वादा किया था। आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का निदान नही किया गया तो किसान मजबूर हो सडको पर उतर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

किसानों ने आगामी 16 अगस्त को दिल्ली सहारनपुर हाइवे के निर्माण का शुभारंभ करने आ रहे परिवहन मंत्री नितिन गडगरी से मिलने का निर्णय भी लिया। पंचायत की अध्यक्षता बाबूराम त्यागी एवं संचालन ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने किया। पंचायत मे पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, प्रविंद्र सिंह, श्यामलाल जैन, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, डालचंद प्रधान, मनोज प्रधान, निर्दोष, सतपाल, ललित प्रधान, देवेंद्र त्यागी, जय भाटी, हरिओम, संजय, अनिल, सुरेंद्र, प्रीतम सिंह, सुशील कुमार, श्यामसिंह समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें