फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा पार इलाके में नेपाली गैंडों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
08पीबीटीपी33
विज्ञापन

शारदा पार के इलाके में नेपाली गैंडों का आतंक
ढकिया गांव के किसानों की तीन गैंडों ने उजाड़ी फसल
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। शारदा नदी के पार ढकिया क्षेत्र में नेपाल की ओर से आए तीन गैंडों का आतंक हैं। इस क्षेत्र मेें गैंडे ग्रामीणों की धान की फसल रौंद रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक नेपाल से आए गैंडेे वापस न होकर लग्गा भग्गा के जंगल मेें रुक रहे हैं। गैंडों को वापस करने को अब तक नेपाल के वनकर्मी नहीं पहुंचे है। जिसके चलते उनका आतंक क्षेत्र में लगातार जारी है।
टाइगर रिजर्व के लग्गा भग्गा का जंगल नेपाल की शुक्ला फांटा सेंक्चुरी से मिला है। जिसके चलते दोनों देशों के वन्यजीव दोनों ओर खुले में विचरण करते हैं। शारदा नदी के पार लग्गा भग्गा जंगल क्षेत्र से सटा ढकिया ताल्लुके महाराजपुर गांव पड़ता है। इस गांव में नेपाल की शुक्ला फांटा सेंक्चुरी की ओर से तीन गैंडों की आमद हो गई है। क्षेत्र में आए गैंडे ग्रामीणों की धान की फसल को उजाड़ रहे हैं। ग्रामीण राधे राना, फिरुआ राना समेत अन्य ने बताया कि नेपाल से तीन गैंडे ढकिया क्षेत्र में आ गए हैं। जो लगातार फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसलों को बचाने को ग्रामीण शोरशराबा कर गैंडों को खदेड़ते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक गैंडे नेपाल वापस न जाकर पास के लग्गा भग्गा के जंगल में पिछले दो दिन से रुके हैं और रात होते ही क्षेत्र में आकर फसलों को उजाड़ रहे हैं। नेपाल का कोई वनकर्मी उनकी खोजबीन को यहां नहीं पहुंचा है। जिसके चलते काफी नुकसान हो रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
कॉलर आईडी से होती है निगरानी
गैंडों की निगरानी के लिए नेपाल के वन विभाग ने उनके कॉलर आईडी लगाई है। जिसके चलते अगर गैंडे भारत की सीमा में प्रवेश कर लंबे समय तक रुकते है तो नेपाली वनकर्मी उनकी लोकेशन के आधार पर आकर हाथियों के सहारे से वापस खदेड़ ले जाते हैं। पिछले दिनों नेपाल की सेंक्चुरी में कुछ नए गैंडों को लाया गया है। बताया तो यह जा रहा है कि भारत की सीमा में आ रहे इन गैंडों के अभी कॉलर आईडी नहीं लग सकी है। जिसके चलते नेपाल के वनकर्मी उन्हें वापस खदेड़ने नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें