मन लुभाते रहे बदरा, नहीं मिली राहत
क्रासर...
दिन भर धूप छांव के आने जाने का चलता रहा सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला। बदरा मन लुभाते रहे और लोग बरसात के लिए परेशान दिखाई दिए। दिन भर धूप और छाव के आने जाने का सिलसिला रहा।
कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसान भी बारिश नहीं होने के कारण धान की रोपाई ठीक तरीके से नहीं कर पा रहे है। कई दिन बाद सोमवार सुबह अचानक बदरा छाए रहने के कारण मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। शाम करीब पांच बजे के बाद हवा चलने पर लोगों ने राहत महसूस की। सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पिछले दिनों की अपेक्षा लोगों की अच्छी खासी आवाजाही देखी गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि सुबह से धूप-छांव के आने जाने का सिलसिला जारी है। सुबह काले बदरा देख किसानों के साथ-साथ शहरवासी भी बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन शाम तक बूंदाबांदी भी नहीं हुई।