खेकड़ा (बागपत)।
भाजपा के नगर अध्यक्ष ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर खेकड़ा तहसील और नगरीय क्षेत्र की विद्युत समस्या को हल कराने की मांग। एसई ने भाजपा नेता को समस्या को शीघ्र हल कराने का आश्वासन दिया।
विद्युत निगम की लापरवाही के कारण तहसील स्तरीय खेकड़ा नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। शासनादेश के तहत बाइस घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश को धता बताकर खेकड़ा नगर को चौबीस घंटे में मात्र सात से आठ घंटे ही ं बिजली मिल पा रही है। बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर सोमवार को भाजपा के नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार विद्युत निगम बागपत के अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह से उनके कार्यालय पर पहुंचकर मिले। वहां उन्होंने खेकड़ा की बदहाल आपूर्ति के बारे में उन्हें अवगत कराया और कहा 22 घंटे के आदेश के बाद भी खेकड़ा नगर को ग्रामीण स्तर से भी बदतर बिजली आपूर्ति दी जा रही है और बिल की वसूली शहरी दर से की जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं के यहां जो लोग बिल बनाने के लिए जाते हैं, वह गलत रीडिंग डाल उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। एसई ने उन्हें जल्द ही आपूर्ति में सुधार कराने का आश्वासन देकर कहा कि यदि कोई भी दलाल प्रवृत्ति का लोग मिले अथवा गलत बिल बना उपभोक्ताओं को परेशान करें तो उनके कार्यालय में शिकायत करें। उक्त के खिलाफ कार्रवाई होगी।