खेकड़ा (बागपत)।
विद्युत निगम के अधिकारियों ने बिजली के बिल का डेढ़ लाख रुपये बकाया होने पर खेकड़ा नगरपालिका कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया है। दूसरी तरफ पालिका के ईओ ने शीघ्र बकाया बिजली बिल जमा कराकर समाधान कराने की बात कही है।
वित्त वर्ष 2017-18 के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में विद्युत निगम के अधिकारी अपने खाते दुरुस्त करने में जुटे हैं। वही बडे़ बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में निगम टीम ने बिजली बिल के डेढ़ रुपये जमा नहीं करने पर सोमवार को खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया है। इससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित बना हुआ है। कर्मचारियों को जेनरेटर चलाकर काम करना पड़ा। विद्युत निगम के जेई रवि प्रताप ने बताया खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय का बिजली बिल करीब 1 लाख 65 हजार हो गया है। नियमानुसार कनेक्शन को काटा है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान ने बताया कि वह अवकाश पर थी। इतना अधिक बिल बकाया पुराने समय से चला आ रहा होगा। वह सारी जानकारी हासिल करेगी। जो भी मसले हैं, उनको शीघ्र सुलझा लिया जाएगा।