फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनता वैदिक महाविद्यालय की रासेयो की द्वितीय इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर के निर्देशन में प्रथम सत्र में स्वयंसेवकों ने ईश वंदना और लक्ष्य गीत की प्रस्तुति दी। द्वितीय सत्र में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली और रक्तदान किया। तृतीय सत्र में पर्यावरण और हरियाली संरक्षण पर संगोष्ठी हुई। इसमें तनु राणा, मोनिका, मेघा चौधरी, कोमल, काजल, सोनिया, लक्ष्मी, फरहीन ने विचार व्यक्त किए। दयानंद बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज और संचालक ने कहा कि युवा देश के विकास की रीढ़ होता है। युवाओं को देश और समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए। अध्यक्षता डॉ. शीशपाल सिंह ने की। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साधना तोमर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें