फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी को स्कूल में मिली एक्सपायर दवाएं

Tue, 24 Oct 2017 11:48 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की नोडल अधिकारी पिंकी जोवेल ने गौहनिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिली साथ ही मेडिकल बाक्स में एक्सपायर दवाएं मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अमरिया क्षेत्र में बन रहे इंटर कॉलेज और जहानाबाद थाने का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आईं अल्पसंख्यक विभाग की विशेष सचिव एवं जिले की नोडल अधिकारी पिंकी जोवेल मंगलवार को सुबह शहर से सटे गौहनिया गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंचीं। वह सीधे आठवीं कक्षा में पहुंचीं, जहां इंग्लिश की क्लास चल रही थी। नोडल अधिकारी ने छात्राओं से पढ़ाए गए पाठ को पढ़कर सुनाने को कहा लेकिन बच्चे ठीक से नहीं पढ़ सके। इसके बाद 12 का पहाड़ा भी आठवीं की बच्चियां नहीं सुना सकीं। शिक्षा की गुणवत्ता ठीक न होने पर पिंकी जोवेल ने नाराजगी व्यक्त की और सभी अध्यापिकाओं को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रसोई, छात्रावास, शौचालय आदि का भी बारीकी से निरीक्षण किया। छात्रावास के पीछे की बाउंड्री नीची होने पर अनहोनी की आशंका जाहिर की। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक उपचार की जानकारी ली, जिस पर बताया गया कि कुछ दवाएं स्कूल में मौजूद रहती हैं लेकिन जब नोडल अधिकारी ने मेडिकल बॉक्स चेक किया तो दो दवाएं एक्सपायर पाई गईं। इस पर उन्होंने वार्डन नीतू त्रिवेदी को चेतावनी देकर सुधार के निर्देश दिए, साथ ही बीएसए इंद्रजीत प्रजापति को भी स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी ने अमरिया क्षेत्र के माधौपुर गांव पहुंचकर अल्पसंख्यक विभाग से बनवाए जा इंटर कॉलेज का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, पीडी डीआरडीए आरबी भास्कर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें