फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी फिल्मो के गानो की शूटिंग देखने के लिये लगी ग्रामीणो की भीड।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर में देसी फिल्मों के कलाकारों ने गानों की शूटिंग की । इस दौरान कलाकारों को देखने के लिए दिन भर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश को देसी फिल्मों का मालीवुड कहा जाता है। रविवार को मालीवुड के धाकड़ छोरा फेम हीरो उत्तर कुमार ने हीरोइन कविता जोशी के साथ अपनी आगामी फिल्म बहू टक्कर की, सबसे सुथरी भाभी आदि फिल्म का गाना शूट किया। गांव में दिनभर चली गानों की शूटिंग को देखने के लिए ग्रामीण की भारी भीड़ लगी रही। देशी फिल्म के हीरो उत्तर कुमार ने बताया वह जल्द ही बाबा राम रहीम एवं हनीप्रीत कौर के चरित्र, कहानी से मिलती जुलती फिल्म को बनाने की तैयारी में लगे हैं। जैसे ही पूरी स्क्रिप्ट तैयार हो जाएगी। वैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। शूटिंग में डायरेक्टर ध्रुव कुमार, प्रोड्यूसर दीपक कुमार, प्रिया भार्गव, प्रतीक, अभय जैन, सोनू, प्रतीक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें