खेकड़ा (बागपत)।
नगर पालिका के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सफाई कर्मियों ने नगर में पाठशाला मार्ग स्थित तालाब की सफाई अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर तालाब की सफाई की। सफाई नायक अमरीश कुमार ने सफाई कर्मियों को नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने की शपथ दिलाई।