फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर देहात में अब भी धड़ल्ले से चल रहे जनरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। प्रदूषण बोर्ड की आपत्ति और कोर्ट के आदेश पर नगर में तो जनरेटरों का अवैध तरीके से हो रहा संचालन बंद करवा दिया गया, लेकिन पूरनपुर देहात के मोहल्लों में अभी भी जनरेटरों का अवैध संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। नगर के जनरेटर बंद होने से नगर सीमा से जुड़े क्षेत्र में चल रहे जनरेटर संचालकों के धंधे में इजाफा हुआ है। देहात में लगे जनरेटर शहर सीमा में भी चोरी छिपे सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि पूरनपुर शहर व आसपास के मोहल्लों में कुछ निजी जनरेटर स्वामियों ने समानांतर सेवाएं मनचाहा मासिक किराया तय कर देनी शुरू कर दी थीं। व्यवसायिक रूप से शहर के कई स्थानों पर चल रहे इन बड़े जनरेटरों से ध्वनि व वायु प्रदूषण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा था, जिससे कई लोगों को दिक्कत भी होती थी। कोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने नगर में अवैध रूप से चल रहे जनरेटरों का संचालन 28 जून को बंद करवा दिया। साथ ही बिजली विभाग को नगर में फैले जनरेटरों के तार काटने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर बिजली विभाग ने अभियान शुरू किया है, जो मंगलवार तक चलेगा। उधर, नगर में जनरेटर संचालन बंद होने के बाद पूरनपुर देहात के मोहल्ला साहूकारा लाइनपर, अहमदनगर, इंदिरा नगर, हबीबगंज, रजागंज आदि मोहल्लों में अभी भी अवैध रूप से जनरेटरों का संचालन बेरोकटोक जारी है। कुछ जनरेटर संचालक पूरे समय तो अधिकांश जनरेटर संचालक शाम छह बजे से आधी रात तक जनरेटर चला रहे हैं। पूरनपुर देहात में चलने वाले अधिकांश जनरेटरों को केरोसिन से चलाया जा रहा है। सांठगांठ के चलते देहात के जनरेटर संचालक जनरेटर चला कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
00000
बिजली विभाग ने भी नहीं शुरू किया अभियान
पूरनपुर। नगर में खंभों से जनरेटर के तारों को हटाने का अभियान तो बिजली विभाग चला रहा है, लेकिन नगर के लाइनपार, पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज, अमदनगर, हबीबगंज, साहूकारा आदि मोहल्लों में बिजली विभाग ने अब तक अभियान शुरू नहीं किया है। तारों के मकड़जाल से बिजली चोरी भी जमकर हो रही है।
विज्ञापन


00000
जनरेटर बंद करवाने के बाद बिजली विभाग को पूरे नगर और देहात में फैले तारों को काटने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक पूरनपुर देहात के मोहल्लों में अभियान नहीं चलाया है। विभाग के अफसरों को पत्र भेजकर तारों को शीघ्र हटवाने के निर्देश दिए जाएंगे। तार न हटने पर बिजली विभाग को उत्तरदायी भी माना जाएगा।
विज्ञापन

- कुवंर बहादुर सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें