फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: इंपायर अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी में 80 छात्रों ने किया मॉडल का प्रदर्शन

विज्ञापन
इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में बच्चों का मॉडल देखते सीडीओ और अन्य स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मंगलवार को बाल वैज्ञानिकों ने नवाचार की दिशा में अपनी रचनात्मक सोच और तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में वर्ष 2023-24 के 26 और वर्ष 2024-25 के 80 चयनित छात्रों ने भाग लिया। सीडीओ समेत नामित सदस्यों ने बच्चों के मॉडल देखे।
विज्ञापन

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान व स्टार्टअप इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र श्रीवास ने किया। उन्होंने सभी मॉडल का निरीक्षण कर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने नवाचार की सामाजिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को उच्च स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं।
इंस्पायर अवार्ड के जिला प्रभारी प्रशांत कुमार ने योजना की विस्तृत जानकारी दी और निर्णायकों, मार्गदर्शक शिक्षकों व अतिथियों का आभार जताया। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मॉडल को न केवल अंतरराष्ट्रीय मंच मिलता है, बल्कि रॉयल्टी और तकनीकी विकास का भी अवसर प्राप्त होता है।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में भारत सरकार द्वारा नामित निहारिका आर्य, अक्षिता मूंदड़ा और जनपद स्तर से नामित विशेषज्ञ डॉ. हरिशंकर मिश्रा, डॉ. गोपाल दीक्षित, यज्ञ प्रकाश आर्य व लक्ष्मीकांत शर्मा शामिल रहे। वर्ष 2023-24 से संजना (अगमपुर) और रोहित राठौर (गुरु नानक इंटर कॉलेज) का चयन हुआ, जबकि 2024-25 में मदर पब्लिक स्कूल बीसलपुर, ज्येष्ठ प्रकाश शुक्ला, मयंक वर्मा चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, रुबीना जूनियर हाई स्कूल बसंतपुर, आयुष वर्मा स्प्रिंगडेल कॉलेज पीलीभीत के मॉडल/ प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चुने गए।
कार्यक्रम में सर्वेश गंगवार, आरपी गंगवार, रमेश पटेल, शिवम मिश्रा, दिनेश चंद्र शर्मा, लोकेश कुमार, राजेश गंगवार, उमाकांत गंगवार, शिव दत्त पांडेय आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल गंगवार ने किया और प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने समापन पर सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें