फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्राथमिक स्कूल गैरतपुर जप्ती में बीएसए ने बच्चों को पढ़ाया

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गैरतपुर में निरीक्षण के समय बच्चों को पढ़ाते बीएसए स्रोत :
विज्ञापन
पूरनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित छह स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में छात्रों की उपस्थित कम मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। प्राथमिक स्कूल गैरतपुर जप्ती में बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर खुद पढ़ाया। शिक्षकों को रजिस्टरों को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी विजय वीरेंद्र सिंह को साथ लेकर स्कूलों का निरीक्षण किसा। गांव नरायनपुर के प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 82 बच्चों के सापेक्ष 53 उपस्थित मिले। गांव गैरतपुर जप्ती के प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 124 बच्चों के सापेक्ष मात्र 72 बच्चे उपस्थित मिले।
स्कूल में रंगाई-पोताई नहीं मिली। स्कूल परिसर मेंं बड़ी-बड़ी घास खड़ी मिली। प्रधानाध्यापक को दो दिन के अंदर परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। गैरतपुर जप्ती के स्कूल में उन्होंने ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया। गांव सिरसा के प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 161 बच्चों में 105 उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

बीएसए ने इस पर नाराजगी व्यक्त कर बच्चों की उपस्थित बढ़ाने के निर्देश दिए। स्कूल के हैंडपंप का चबूतरा न बना होने पर प्रधान को स्कूल में बुलाकर निर्माण कराने को कहा। इसी गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में पंजीकृत 110 बच्चों में मात्र 45 उपस्थित होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान स्कूलों के जर्जर मिले कक्षों पर ताला लगवाकर कक्ष के ऊपर जर्जर कक्ष लिखवाने को कहा।
गांव पिपरिया दुलई के कंपोजिट स्कूल में 327 बच्चों के सापेक्ष 255 ही उपस्थित पाए गए। गांव पिपरिया दुलई में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निरीक्षण में 110 छात्राओं में 95 उपस्थित मिलीं। स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान बीएसए ने स्कूलों को मिले टैबलेट के माध्यम से 14 प्रकार के जो रजिस्टर ऑनलाइन किए जाने हैं, उनमें नौ प्रकार के रजिस्टर तत्काल ऑनलाइन करने, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें