फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर पर 27.41 करोड़ की लागत से बनेगा 74.8 मीटर लंबा पुल

विज्ञापन
आसाम रोड पर हरदोई ब्रांच नहर पर जर्जर हुआ पुल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर के निकट शारदा नहर के जर्जर पुल से यात्रियों को मिल जाएगी। वहीं अब एक नया पुल बनेगा, जिसके लिए सरकार की ओर से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को बजट जारी कर दिया गया है। 74.8 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 27.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

हरदोई ब्रांच की शारदा नहर का पुल सौ साल से ज्यादा पुराना है। वर्तमान में पुल की हालत बेहद जर्जर है। आए दिन जाम लगता है। कई बार जिले के लोगों ने नए पुल निर्माण की मांग उठाई। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा। लेकिन मांग लंबित रही। नया पुल पुराने के बगल में ही बनेगा। पुल की दोनों साइड में 300-300 मीटर की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। तीन महीने बाद पुल का काम शुरू होने की उम्मीद है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एक साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इनसेट
कई रूट के वाहनों को जाम से मुक्ति मिलेगी
हरदोई ब्रांच की शारदा नहर के पुल से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के वाहन रोजाना गुजरते हैं। प्रतिदिन गुजरने वाले वाहनों की संख्या हजार से ज्यादा होती है। पुल की सड़क एक लेन की है। इसके चलते कई बार लंबा जाम भी लग जाता है। पुल बन जाने से दिल्ली से वाया पीलीभीत बहराइच, नानपारा, गोंडा, रुपैडिहा की ओर जाने वाले वाहनों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुराने पुल पर जारी रहेगा आवागमन
नया पुल निर्माण के दौरान पुराने पुल पर आवागमन जारी रहेगा। पुुराने पुल की टूटी सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए सामाग्री पहुंच गई है।
27.41 करोड़ का बजट पास हो गया है। एक महीने में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। एक साल में कार्य पूरा होने का लक्ष्य रखा गया है। नए पुल की लंबाई 74.8 मीटर होगी।
विज्ञापन

- नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें